यूपी चुनाव 2022: सपा-आरएलडी को बड़ा झटका, ‘हैवीवेट’ प्रत्याशी ने वापस लिया अपना नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में पहले चरण की वोटिंग से महज 20 दिन पहले एक ‘हैवीवेट’ प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस प्रत्याशी का नाम है अवतार सिंह भड़ाना, जो जेवर सीट से सपा-आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी थे। उन्होंने जेवर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह पर इंद्रवीर सिंह भाटी …

लखनऊ। यूपी में पहले चरण की वोटिंग से महज 20 दिन पहले एक ‘हैवीवेट’ प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस प्रत्याशी का नाम है अवतार सिंह भड़ाना, जो जेवर सीट से सपा-आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी थे। उन्होंने जेवर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह पर इंद्रवीर सिंह भाटी को प्रत्याशी बना दिया गया है।

जेवर विधानसभा से आरएलडी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना मैदान से पीछे हट गए हैं। वह अब जेवर सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। अवतार सिंह भड़ाना ने कोविड-19 संक्रमित होने के चलते नाम वापस लेने की बात कही है। हालांकि जिस वक्त अवतार सिंह भड़ाना के पीछे हटने की बात आई, उससे दो घंटे पहले भी वह ट्विटर पर प्रचार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:-चिली और कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर नहीं खेलेंगे लियोनेल मेस्सी, ये है वजह

संबंधित समाचार