बहराइच: 1.20 लाख मूल्य के स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ये सामान भी मिला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के निकट से तस्कर को 110 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। स्मैक और बाइक को पुलिस ने सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी के निर्देश पर रूपईडीहा …

बहराइच। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के निकट से तस्कर को 110 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। स्मैक और बाइक को पुलिस ने सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी के निर्देश पर रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी के जवान बुधवार रात को सीमा पर गश्त कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल वकील सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, अतीक कुमार और एसएसबी के एएसआई अरुण कुमार, भरत लाल सोलंकी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, ख्यालीराम सैनी और मनीष राय की टीम भारत नेपाल सीमा पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के निकट गश्त कर रही थी।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो मरे…

संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पकड़ा गया तस्कर

गश्त के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से बाइक की डिक्की से 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मोहनापुर मकनपुर गांव निवासी बाबूराम साहू पुत्र चेतराम साहू के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद स्मैक और बाइक संख्या यूपी 40 एल 8896 को सीज कर दिया गया है। एसएसबी के एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 20 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में मिले 219 नए कोरोना संक्रमित, 100 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन से मुक्त

संबंधित समाचार