लखनऊ: बिजली कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बिजली कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों से अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को शामिल करने की मांग की है। कर्मचारियों की मांग का सम्मान करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करने का ऐलान किया है। …

लखनऊ। बिजली कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों से अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को शामिल करने की मांग की है। कर्मचारियों की मांग का सम्मान करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करने का ऐलान किया है।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने गुरूवार को सभी राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर मांग की है कि वे अपने चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली, सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बन्द करने, प्रदेश को सस्ती बिजली देने हेतु सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर उप्रराविपलि का गठन, नियमित पदों पर नियमित भर्ती और आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल करें। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि राजनीतिक दलों ने उक्त विषयों को अपने चुनाव घोषणापत्र में सम्मिलित न किया तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी पुरानी पेंशन नहीं तो वोट नहीं के अभियान चलायेंगे।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: सपा-आरएलडी को बड़ा झटका, ‘हैवीवेट’ प्रत्याशी ने वापस लिया अपना नामांकन

समिति ने एलान किया कि प्रदेश के बिजली कर्मी व उनके परिवार उन राजनीतिक दलों को वोट नहीं देंगे जो पुरानी पेंशन का वायदा नहीं करेंगे। समिति ने यह भी कहा कि यदि एक से अधिक राजनीतिक दल पुरानी पेंशन का वायदा करते हैं तो बिजली कर्मी व उनके परिवार ऐसे दलों में से किसी को भी अपनी पसन्द से वोट देंगे।

यह भी पढ़ें:-Under-19 World Cup : छह खिलाड़ी कोरोना संक्रमित होने के बावजूद टीम इंडिया ने आयरलैंड को 174 रन से हराया

संबंधित समाचार