अयोध्या: पुलिस ने मार्च कर शांतिपूर्ण मतदान का दिलाया भरोसा, कही ये बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम की अगुवाई में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने यहां फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस ने लोगों से कहा- निर्भीक होकर करें मतदान यह फ्लैग मार्च …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम की अगुवाई में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने यहां फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस ने लोगों से कहा- निर्भीक होकर करें मतदान

यह फ्लैग मार्च पूरा बाजार, कादीपुर, बिल्हर घाट, रसड़ा  ऐमी आलापुर, रसूलाबाद तक गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जनता को शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने रसूलाबाद में लोगों से कहा कि आप लोग निर्भीक होकर मतदान कीजिए। चुनाव में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा वह चाहे जो भी हो कानून से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने को भी कहा, जिससे इस  रोग से बचा जा सके।

अयोध्या: पूराबाजार के कछौली में राष्ट्रीय पक्षी दो मोर मृत पाए गए, मचा हड़कंप…

विकासखंड पूराबाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कछौली में गुरुवार सुबह दो राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाए गए। वन विभाग की टीम ने मृत मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

ग्राम पंचायत कछौली में गुरुवार की सुबह एक पेड़ से दो राष्ट्रीय पक्षी मोर अचानक नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। क्षेत्रीय समाजसेवी डीपी यादव व पूर्व प्रधान उदयचंद यादव ने सूचना वन विभाग को दी।

सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी योगेंद्र तिवारी व श्याम जी तिवारी को दोनों के शव उनके सुपुर्द कर दिए गए। वन दरोगा सीताराम तिवारी ने बताया कि… यहां क्लिक करें, पूरी खबर पढ़ें; https://amritvichar.com/ayodhya-two-peacocks-the-national-bird-were-found-dead-in-kachauli-purabazar/

ये भी पढ़ें: बहराइच: जिला मजिस्ट्रेट ने नौ अपराधियों को किया जिला बदर, पांच को दिया ये निर्देश

संबंधित समाचार