मुरादाबाद : रामलीला मैदान में चोरी मामले में मिले अहम सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार रात लाइनपार के रामलीला मैदान से वस्त्र, मुकुट, गदा समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी की घटना को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर मझोला पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को इंस्पेक्टर मझोला ने घटनास्थल का दो बार निरीक्षण किया। बताया जा रहा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार रात लाइनपार के रामलीला मैदान से वस्त्र, मुकुट, गदा समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी की घटना को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर मझोला पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को इंस्पेक्टर मझोला ने घटनास्थल का दो बार निरीक्षण किया। बताया जा रहा कि घटना में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं, इसलिए घटना का खुलासा जल्द हो सकता है।

मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में बने कमरे में रामलीला मंचन से जुड़ा सामान रहता है। रामलीला कमेटी ने इसकी सुरक्षा के लिए चौकीदार रखा है। बुधवार रात नौ बजे चौकीदार खाना खाने गया था। कुछ देर बाद वह लौटा तो टिनशेड कटा देख सन्न रह गया। अंदर जाकर देखा तो भगवान के कीमती वस्त्र, गदा व पीतल के तरकश समेत करीब ढाई लाख का सामान गायब था। चौकीदार ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। मझोला प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह का दावा है कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित समाचार