यूपी चुनाव-2022: महिलाओं के बाद अब इनके लिए घोषणा पत्र लाएगी कांग्रेस, ये है प्लान…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यूपी में मतदाताओं को लुभाने का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस भी सत्ता में वापसी करने के लिए नित नए प्रयोग कर रही है। अब खबर ये आ रही है कि महिलाओं के पक्ष में अलग घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस युवाओं को आकर्षित …

लखनऊ। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यूपी में मतदाताओं को लुभाने का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस भी सत्ता में वापसी करने के लिए नित नए प्रयोग कर रही है। अब खबर ये आ रही है कि महिलाओं के पक्ष में अलग घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस युवाओं को आकर्षित करने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने प्लान तैयार कर लिया है। कांग्रेस अब युवाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र लाएगी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इसी हफ्ते ये घोषणापत्र ला सकती है।

युवा मतदाताओं पर है कांग्रेस की नजर

बता दें कि यूपी में युवा वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। सूबे के करीब 7.5 प्रतिशत वोटर 40 वर्ष से कम की उम्र के हैं। इनमें भी 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या भी करीब 19.89 लाख है। ऐसे में विभिन्न दलों के अलावा कां ग्रेस की भी इसी वर्ग पर सबसे ज्यादा नजर है।

गौरतलब है कि महिलाओं के पक्ष में नारा लड़की हूं लड़ सकती हूं देने के बाद कांग्रेस ने करीब 40 पर्सेंट टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा की है। कां ग्रेस ने बेरोजगारों को और चुभने वाली महंगाई के मुद्दे को लेकर भी सड़क और सदन तक संघर्ष किया है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए पार्टी ने 20 लाख सरकारी ज़ॉब देने का ऐलान किया है। यही कारण है कि कां ग्रेस बड़ा दांव चलते हुए युवाओं को साधने के लिए उनकी खातिर घोषणा पत्र जारी करने जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाकपा ने जारी की 32 प्रत्याशियों की पहली सूची

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज