मध्यप्रदेश: बीजेपी के जिला सह मीडिया प्रभारी के भतीजे का पेड़ से लटका मिला शव
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में आज एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला सह मीडिया प्रभारी संजय डंडोतिया का भतीजा पवन डंडोतिया (24) कल रात घर से अपने दोस्तों के साथ गया था। जब वह देर …
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में आज एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला सह मीडिया प्रभारी संजय डंडोतिया का भतीजा पवन डंडोतिया (24) कल रात घर से अपने दोस्तों के साथ गया था।
जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तब उसकी तलाश की तो उसका आज तड़के अम्बाह-मुरैना मार्ग स्थित पॉलिटेक्निक काॅलेज के पीछे एक पेड़ पर शव लटका हुआ बरामद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि पवन की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया है, जिससे की हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
