अमरोहा : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 23 जनवरी को होगी टीईटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 23 जनवरी को होने वाली टीईटी की परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक …

अमरोहा, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 23 जनवरी को होने वाली टीईटी की परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अपेक्षित अभिलेख के साथ प्रवेश देना होगा। किसी भी अन्य परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। यदि कोई परीक्षार्थी के अपेक्षित अभिलेख लेकर नहीं आने पर और व्यवधान उत्पन्न करने पर तत्काल पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया जाय। केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक परीक्षा के एक दिन पूर्व सभी कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक करते हुए समस्त आवश्यक एवं सामान्य निर्देश देंगे।

साथ ही मूल अवस्थापना सुविधा यथा-पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, शौंचालय, महिला पुरुष अलग-अलग, फर्नीचर सीसीटीवी कैमरा, कोविड-19 नियमों के क्रम में बैठने की व्यवस्था सहित, कोविड हेल्प डेस्क, थर्मामीटर स्कैनर, आक्सीजन, हैण्ड सेनेटाइजर, सर्जिकल मास्क का अनुपालन करना होगा। एन्ड्राइड फोन एवं अन्य कोई इलेक्ट्राानिक डिवाइस ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद कोई अभ्यर्थी प्रवेश नहीं कर पायेगा। 22 केंद्र और जूनियर में 16 केंद्र बनाए गए हैं। प्राथमिक की परीक्षा 10:00 से 12.30 बजे तक और जूनियर परीक्षा 2.30 से 5:00 बजे तक होगी।

पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कहा कि मोबाइल कैलकुलेटर सहित अन्य डिवाइस परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। काले बाल पॉइन्ट के अलावा कोई भी पेन प्रयोग नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी की स्वयं प्रमाणित कॉपी ही मान्य होगी। जिस संस्थान से प्रमाणपत्र जारी किया गया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि मेडिकल टीम गठित कर ली जाए।

आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए कि आवागमन के लिए बसों की संख्या बढ़ायी जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, एसडीएम हसनपुर, अमरोहा, नौगांवा सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार