बरेली: प्री बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर संशय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अभी तक प्रयोगात्मक और प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन ने स्पष्ट निर्देश नहीं जारी किये हैं। कोरोना और विधानसभा चुनाव के चलते स्कूलों में प्रयोगात्मक और प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने की चुनौती एक साथ बनती दिख रही है। अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी तक नहीं शुरू हो पाई है। ऐसे में …

बरेली,अमृत विचार। अभी तक प्रयोगात्मक और प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन ने स्पष्ट निर्देश नहीं जारी किये हैं। कोरोना और विधानसभा चुनाव के चलते स्कूलों में प्रयोगात्मक और प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने की चुनौती एक साथ बनती दिख रही है। अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी तक नहीं शुरू हो पाई है। ऐसे में इन परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश आने पर काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
हालांकि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी के मध्य तक समाप्त हो जाती हैं। इसके बाद स्कूल प्री बोर्ड परीक्षाएं 15 दिनों के भीतर संपन्न हो जाती हैं। लेकिन इस बार कोरोना और चुनाव के चलते स्कूलों पर प्री बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षा एक साथ कराने की चुनौती बनती जा रही है।

स्कूलों के बंद होने की स्थिति में प्री बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन, इसे लेकर शिक्षा विभाग ने कोई निर्देश नहीं दिया है। उधर, प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी भी शुरू नहीं हुई है। इसके लिए बोर्ड स्कूलों से परीक्षकों के नाम ऑनलाइन आमंत्रित करता है। परीक्षकों की सूची जारी की जाती है जो विद्यालयों में जाकर परीक्षा लेते हैं।

बहरहाल दोनों ही परीक्षाओं पर संशय बरकरार है। इन दिनों स्कूल बंद चल रहे हैं, लेकिन विभाग ने स्कूलों को प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि कि जल्द ही बड़े बच्चों के स्कूल खोलकर प्री बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई जा सकती है

। डीआईओएएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन का निर्देश आने पर परीक्षाओं की तिथि से सभी स्कूलों को अवगत कराया जाएगा। फिलहाल प्रीबोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए कहा गया है। स्थिती के अनुसार शासन से निर्देश मिलने पर ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड पर परीक्षाएं कराई जाएंगी।

ये भी पढ़े-

बरेली: शिक्षकों ने की चुनाव में ड्यूटी न लगाने की मांग

संबंधित समाचार