लखनऊ: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करेंगी इकोग्रीन की गाड़ियां
लखनऊ। जोनल सेनेटरी अधिकारी के निर्देशन में सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कार्य योजना बनाकर सफाई तथा समस्त वार्डों से इकोग्रीन के माध्यम से शत प्रतिशत घरों से कूड़ा उठान और शिवरी प्लांट पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा समस्त जोनों में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए वाल पेंटिंग हटवाएंगे। इकोग्रीन के …
लखनऊ। जोनल सेनेटरी अधिकारी के निर्देशन में सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कार्य योजना बनाकर सफाई तथा समस्त वार्डों से इकोग्रीन के माध्यम से शत प्रतिशत घरों से कूड़ा उठान और शिवरी प्लांट पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा समस्त जोनों में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए वाल पेंटिंग हटवाएंगे।
इकोग्रीन के वाहन घरों से कूड़ा उठाने के दौरान लोगों को करेंगे जागरूक
राजधानी की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इकोग्रीन के सभी वाहन घरों से कूड़ा कलेक्शन के समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में जोनल सेनेटरी अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं इकोग्रीन के कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: तंत्र-मंत्र के चक्कर में सरफराज ने की थी माता, पिता और भाई की हत्या…
भाजपा ने की महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा: ब्रजेश पाठक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने महिलाओं, बहन, बेटियों को स्वाभिमान, सम्मान और स्वावलंबन देने का काम किया है जबकि उनके खिलाफ अत्याचार करने वालों को सरकार ने कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम किया है।
ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ऐसे लोगों को सम्मानित करने का काम करती थी, उन्हें कैबिनेट की कुर्सी देकर उपकृत करने का काम करती रही है। सपा की पहली लिस्ट से साफ है कि इन्होंने गुंडों, दंगाइयों, बलवाइयों को टिकट देकर साबित कर दिया है कि ये सभ्य समाज के लिए खतरा हैं। इन्होंने ऐसे लोगों को टिकट दिया है जो बहन-बेटियों पर अत्याचार करने वालों, उनका उत्पीड़न करने वालों का समर्थन.. पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/bjp-protected-the-self-respect-of-women-brajesh-pathak/
