बरेली: 348 नए कोरोना संक्रमित मिले, युवा वर्ग सबसे अधिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। पिछले तीन दिनों से जिले में रोजाना लगभग 300 से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। गुरुवार को जिले में 348 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें कई स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। सर्विलांस सेल से जारी …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। पिछले तीन दिनों से जिले में रोजाना लगभग 300 से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। गुरुवार को जिले में 348 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें कई स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। सर्विलांस सेल से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बुजुर्ग संक्रमितों की संख्या अधिक थी लेकिन तीसरी लहर में शासन बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जता रहा था लेकिन तीसरी लहर में युवा वर्ग के अधिकांश मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। अब जिले में सक्रिय संक्रिमतों का आंकड़ा 2222 पहुंच गया है। इसमें करीब 40 फीसदी मरीज 20 से 40 वर्ष तक के आयु वर्ग के हैं।

गैर प्रदेशों से लौटने वाले मिल रहे संक्रमित
सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के दौरान शासन के आदेश के अनुपालन में फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल प्लाजा पर मेडिकल मोबाइल यूनिट एक टीम को गैर प्रदेशों से जिले में लौटने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। टीम ने बताया कि पिछले माह की तुलना में इस माह की शुरुआत से ही आने वाले अधिकांश लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है।

संबंधित समाचार