लखनऊ: पैसे दोगुने करने का झांसा देकर पांच निवेशकों से 7.68 लाख ठगे…
लखनऊ। 36 महीने में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लगभग पांच निवेशकों से 7 लाख 68 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मसायर ग्रुप ऑफ कंपनी के खिलाफ गोमती नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। कल्पना ने मसायर ग्रुप में 92 हजार रुपए का किया था निवेश पुलिस से …
लखनऊ। 36 महीने में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लगभग पांच निवेशकों से 7 लाख 68 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मसायर ग्रुप ऑफ कंपनी के खिलाफ गोमती नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
कल्पना ने मसायर ग्रुप में 92 हजार रुपए का किया था निवेश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोंडा के वजीरगंज रघुराजनगर की रहने वाली कल्पना यादव ने वर्ष 2017 में मसायर ग्रुप में 92 हजार रुपये का निवेश किया था। उन्होंने यह रुपये कंपनी के सीएमडी रतन चंद्र द्विवेदी, डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी, नमन द्विवेदी, मार्केटिंग हेड धर्मेंद्र प्रजापति के अलावा जयप्रकाश की मौजूदगी में जमा किए थे। सभी ने जमीन के नाम पर निवेश करने को कहा।
इसके बाद 36 माह में रुपये दोगुना करने का भी झांसा दिया था। वहीं, गोंडा के रहने वाले महेश गुप्ता ने 2 लाख 50 हजार, नाथूराम ने 1 लाख 61 हजार, सिंगला ने 50 हजार रुपये और सावित्री देवी ने 2 लाख 15 हजार रुपये निवेश किये थे। पर समय पूरा होने पर जब पैसे की मांग की गई तो सीएमडी समेत अन्य अधिकारियों ने टाल-मटोल की और अंतत: पैसे देने से इनकार कर दिया।
निवेशकों ने की पुलिस से शिकायत
पीड़ितों ने लखनऊ पूर्वी के सैय्यद मो. कासिम आब्दी से शिकायत की तो उनके निर्देश पर गोमती नगर कोतवाली में मामला दर्ज लिया गया। गोमती नगर प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि मसायर ग्रुप के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी व ठगी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: बरेली: आज की महिलाएं किचन तक नहीं सीमित, बढ़चढ़ लेंगी चुनावी महापर्व में हिस्सा
