बेटा-बहू की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पति के मुताबिक उनका बेटा-बहू संपत्ति को लेकर विवाद कर रहे थे। इस वजह से महिला की तबियत खराब हो गई थी। अस्पताल से आने के बाद महिला ने बेटे-बहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया। तंग आकर उनकी …

बरेली,अमृत विचार। बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पति के मुताबिक उनका बेटा-बहू संपत्ति को लेकर विवाद कर रहे थे। इस वजह से महिला की तबियत खराब हो गई थी। अस्पताल से आने के बाद महिला ने बेटे-बहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया। तंग आकर उनकी पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

बारादरी क्षेत्र के डोहरा गौटिया की मीना उपाध्याय (52) का शव गुरुवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। पति दीन दयाल उपाध्याय एक कंपनी के प्लांट में कार्यरत हैं। दीनदयाल के अनुसार कुछ समय पहले बेटी के ससुराल वालों से भी कहासुनी हुई थी। इसके बाद से उनकी बेटी भी मायके में रह रही थी।

बेटा-बहू की प्रताड़नाओं और बेटी के भविष्य की चिंता के चलते मीना बीमार हो गईं। बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह घर लौटी थीं। बताते हैं कि घर पहुंचते ही बेटा-बहू ने फिर विवाद शुरू कर दिया। परेशान होकर बुधवार देर रात मीना ने कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उनकी बड़ी बेटी जब मां को उठाने पहुंची तो चीख निकल गई। मां का शव फंदे से लटका था। बेटी की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे थे।

संबंधित समाचार