मुरादाबाद : नामांकन को लेकर पुलिस अलर्ट, हुई नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले नामांकन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई। परिसर की ओर जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर जा रहे तमाम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले नामांकन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई। परिसर की ओर जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर जा रहे तमाम अधिवक्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उनको शांत करा दिया। दिन भर चली चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। जिसमें मुरादाबाद मंडल में दूसरे चरण यानि की 14 फरवरी को मतदान होना है। नामांकन के लिए चुनाव आयोग ने 21 से 28 जनवरी की तारीख नियत कर दी है। हालांकि इस दौरान तीन दिन होने वाले अवकाश के कारण केवल चार दिन ही नामांकन होगा। शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने का पहला दिन था। सुरक्षा के लिहाज से दिन निकलने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया गया।

दस बजे के बाद परिसर की ओर जाने वाले वाहनों की पुलिस ने चेकिंग करनी शुरू कर दी। जिससे हड़कंप मच गया, पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। शक होने पर पुलिस ने पूरी गाड़ी की चेकिंग की। इस दौरान तमाम अधिवक्ता भी मौके से गुजरे। पुलिस ने जब उनके वाहनों को रोककर चेक करना शुरू किया तो वह बिफर गए। शुक्रवार की दोपहर को अधिवक्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। जिससे माहौल तनातनी भरा हो गया, हालांकि बाद में पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उनको शांत कराया। वहीं पहले दिन तमाम राजनीतिक दलों के दावेदारों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन के लिए पर्चा खरीदा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नामांकन आज से, पर्चे के लिए मिलेंगे चार दिन

संबंधित समाचार