गोरखपुर: मुकदमे की तारीख पर आए युवक की कचहरी में गोली मारकर हत्या , जानें वजह
गोरखपुर। गोरखपुर दीवानी कचहरी न्यायालय में चल रहे मुकदमे के तारीख पर आए युवक को बदमाशों ने गोली मारी दी। वहीं हत्या करने वाले बदमाश ने पुलिस को सरेंडर कर दिया। न्यायालय परिसर में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडीजी जोन, एसएसपी गोरखपुर, एसपी सिटी, सीओ कैंट समेत आला अधिकारी पहुंच …
गोरखपुर। गोरखपुर दीवानी कचहरी न्यायालय में चल रहे मुकदमे के तारीख पर आए युवक को बदमाशों ने गोली मारी दी। वहीं हत्या करने वाले बदमाश ने पुलिस को सरेंडर कर दिया। न्यायालय परिसर में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडीजी जोन, एसएसपी गोरखपुर, एसपी सिटी, सीओ कैंट समेत आला अधिकारी पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर दीवानी कचहरी गेट के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान दिलशाद, बड़हलगंज के निवासी के रुप में हुई है। वह पॉक्सो एक्ट का मुलजिम था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था और अपने केस की तारीख देखने आया था। आज उसकी पेशी थी और अगली तारीख 23 जनवरी को मिली थी।

आज उसकी पेशी की तारीख की जानकारी हमलावर को पहले से ही थी,जिसने मौका देखते ही मृतक को सामने से और कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि बाद में हमलावर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।जिसे लेकर पुलिस कैंट थाने गई और पूछताछ शुरू कर दी।
गोली मारने वाला शख्स पीड़ित लड़की का पिता भागवत निषाद बताया जा रहा है।वहीं बीच कचहरी में अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई । वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:-अमर जवान ज्योती का राष्ट्रीय समर स्मारक में विलय पर, विपक्ष व पूर्व सैनिकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
