यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, असीम को कन्नौज व अदिति को रायबरेली से दिया टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर 85 और सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इसमें पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को कन्नौज से, अदिति सिंह को रायबरेली से, हरदोई से विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को, बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है। …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर 85 और सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इसमें पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को कन्नौज से, अदिति सिंह को रायबरेली से, हरदोई से विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को, बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया गया है। 85 उम्मीदवारों में 15 महिलाएं हैं। साथ ही बसपा से भाजपा में आए रामवीर उपाध्याय समाजवादी पार्टी (सपा) से आए नितिन अग्रवाल का बी नाम शामिल है। वहीं सपा से आए हरिओम यादव को भाजपा ने सिरसागंज से उम्मीदवार बनाया है।

Image

गौरतलब है कि आज शुक्रवार को  चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिये शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही दूसरे चरण में नाै जिलों के 55 विधान क्षेत्रों में सीटों पर आज से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी। दूसरे चरण के चुनाव में शामिल 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आयोग ने आज लगभग 11 बजे दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिये 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गयी थी।
इस चरण के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। इसके साथ ही पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों पर नामांकन आज खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें:-कोविड का स्पूतनिक वी टीका फाइजर की तुलना में ओमीक्रोन का मुकाबला करने में अधिक सक्षम-अध्ययन मॉस्को

संबंधित समाचार