यूपी चुनाव 2022: बुंदेलखंड के निवर्तमान विधायकों पर ही भाजपा ने जताया भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव मे तीसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की शुक्रवार को जारी की जिसमें बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गयी।बुंदेलखंड में पार्टी ने कोई बड़ी उठापटक नहीं करते हुए निवर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया है …

झांसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव मे तीसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की शुक्रवार को जारी की जिसमें बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गयी।बुंदेलखंड में पार्टी ने कोई बड़ी उठापटक नहीं करते हुए निवर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया है और उन्हें ही 2022 में भी उम्मीदवार चुना है।

झांसी की सदर विधानसभा से पिछले दो बार के विधायक रवि शर्मा, बबीना से पूर्व विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा से पूर्व विधायक जवाहर लाल राजपूत, उरई से गौरी शंकर वर्मा, माधवगढ़ से मूलचंद निरंजन, ललितपुर से रामरतन कुशवाहा, महरौनी से मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, राठ से मनीषा अनुरागी, महोबा से राकेश गोस्वामी, चरखारी से बृजभूषण राजपूत, बबेरू से अजय पटेल,नरैनी से ओम मणि वर्मा,व बांदा विधानसभा से पूर्व विधायक प्रकाश द्विवेदी का नाम जारी किया गया है।

 गौरतलब है कि पूर्व में कई बार ऐसी चर्चा सामने आई थी कि कई विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी में काफी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल सूची जारी होने के बाद विधायकों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

अदालत के दरवाजे पर युवक की गोली मारकर हत्या

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित दीवानी अदालत के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को दिन दहाड़े एक युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह कचहरी में अपने मुकदमें की तारीख पर सुनवाई के लिये आया था। पुलिस ने बताया कि बडहलगंज थाने का निवासी दिलशाद हुसेन के खिलाफ पाॅस्को एक्ट केे तहत अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। कुछ समय पहले जमानत पर रिहा किये गये दिलशाद अपने मुकदमें की तारीख पर कचहरी आया हुआ था। इस दौरान अभियोजन पक्ष की प्रतिवादी लड़की के पिता ने दिलशाद को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने हरदोई से नितिन अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार, एक वर्तमान विधायक का कटा टिकट

संबंधित समाचार