यूपी चुनाव 2022: जेपी नड्डा ने ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिए जीत के दस मंत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में विजय पाने लिए घर-घर जाकर हर मतदाता से कम से कम तीन बार मिलने का मंत्र दिया। जेपी नड्डा ने यहां फतेहाबाद मार्ग के निकट स्थित एक होटल में भाजपा ब्रज क्षेत्र की 40 विधानसभा सीटों के प्रमुख कार्यकर्ताओं …

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों में विजय पाने लिए घर-घर जाकर हर मतदाता से कम से कम तीन बार मिलने का मंत्र दिया। जेपी नड्डा ने यहां फतेहाबाद मार्ग के निकट स्थित एक होटल में भाजपा ब्रज क्षेत्र की 40 विधानसभा सीटों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने चुनावों में 300 से अधिक सीटें जीतने के दस मंत्र सुझाये। करीब तीन घंटे चली बैठक में उन्होंने कहा कि चुनावी रैली न होने के कारण इस बार पन्ना प्रमुख से लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। न कोई घर छूटे, न कोई वोटर छूटे की रणनीति पर काम करना होगा। नड्डा ने जीत के दस मन्त्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रतिदिन दो घंटे सुबह या शाम को घर-घर संपर्क करें। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिदिन किसी न किसी बूथ पर संपर्क में जाएं। कम से कम तीन बार प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें। अंतिम संपर्क मतदाता-पर्ची व हैंडबिल के साथ करें।

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर कुमकुम से तिलक करें। चुनाव तक प्रत्येक गांव व वार्ड में कम से कम 5-5 छोटी बैठकें करें। समाज के प्रभावशाली लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क की योजना बनायें। पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता कमल सखी मंडली बनाएं और गांव-गांव में महिला चौपाल करें। प्रत्येक गांव और वार्ड में युवाओं के साथ बैठक करें।

मोटरसाइकिल पर बडे़ झंडे लगाकर छोटे ग्रुप में प्रत्येक शक्ति केंद्र में प्रचार करें। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का ऊंचा झंडा लगाए। हर गांव-वार्ड में 30 से 50 घरों में झंडे लगाएं और स्टीकर लगाएं। 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के फार्म 12 घ भरवाकर रिटर्निंग आफिसर वीआरसी सेंटर पर जमा कराएं। चुनाव तक सभी प्रवासी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें। बैठक से पूर्व नड्डा ने नगर के ऐतिहासिक राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

यह भी पढ़ें:-निर्वाचन ड्यूटी करने वालों को प्रीकाशन डोज देने की करे तैयारी : मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार