यूपी: रेप पीड़िता को आरोपी बाहुबली विधायक ने दी धमकी, ऑडियो वायरल
लखनऊ। भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, उसके बेटे व अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला को केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सात साल से पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रही पीड़िता ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में आरोपियों के गाली-गलौज व …
लखनऊ। भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, उसके बेटे व अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला को केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सात साल से पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रही पीड़िता ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में आरोपियों के गाली-गलौज व धमकी भरी कॉल रिकॉर्डिग वायरल करते हुए सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी हो कि सात वर्ष पूर्व ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा व पोते के खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप है कि विजय मिश्रा ने वर्ष 2014 में भदोही से चुनाव लड़ते हुए उसे प्रचार-प्रसार के लिए बुलाया था और कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने विजय मिश्रा का गिरफ्तार कर लिया है, पर उसका बेटा विष्णु व अन्य आरोपी अबतक फरार हैं।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित विधायक का भतीजा और डीघ ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा केस वापस लेने के लिए उसे फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसके खिलाफ उसने पुलिस शिकायत की। पुलिस ने मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया, पर वह अभी भी उसे धमकी दे रहा है। वहीं आरोपियों ने उसके भाई के खिलाफ मुंबई में रेप का झूठा केस दर्ज करा दिया है। जिसे लेकर उसके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है।
पीड़िता ने बताया कि विजय मिश्रा जेल में है, लेकिन पुलिस उसके बेटे विष्णु, पत्नी रामलली और भतीजे को गिरफ्तार नही कर रही है। उसने बताया कि विजय मिश्रा जेल से और बाहर घूम रहे उसके रिश्तेदार लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले विजय मिश्रा के बेटी-दामाद घर मे घुस आए और जान से मारने की धमकी दी। वहीं जेल में रहकर विजय मिश्रा चुनाव लड़ने की तैयारी में है और धमकी दी है कि चुनाव जीतने के बाद वह और बुरा हश्र करेगा। पीड़िता ने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की मांग की है, साथ ही न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें:-सभी सुरक्षित सीटों पर चुनेंगे आरक्षण समर्थक जनप्रतिनिधि : संघर्ष समिति
