बरेली: 1688 संक्रमित स्वस्थ…पोस्ट कोविड हवा
बरेली, अमृत विचार। कोरोना ने जब जिले में दस्तक दी तो इसके प्रकोप की भयावाहता की जानकारी किसी को नहीं थी। बड़ी संख्या में लोग संक्रमण की गिरफ्त में आए। वर्तमान में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में एक अंजान समस्या लोगों के लिए बड़ी …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना ने जब जिले में दस्तक दी तो इसके प्रकोप की भयावाहता की जानकारी किसी को नहीं थी। बड़ी संख्या में लोग संक्रमण की गिरफ्त में आए। वर्तमान में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में एक अंजान समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी और वह था पोस्ट कोविड प्रभाव। संक्रमण से जंग जीतने के बाद मरीज पोस्ट कोविड से ग्रसित हो गए। लंबे इलाज के बाद मरीजों को इस बीमारी से निजात मिली। वहीं, ऐसे लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल स्थित मन कक्ष की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए, लेकिन वर्तमान में कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों में पोस्ट कोविड का खतरा नजर नहीं आ रहा है।
पोस्ट कोविड वार्ड खाली
सर्विलांस सेल से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिलें में शुक्रवार दोपहर तक 3677 कोरोना के सक्रिय मामले थे, जबकि 1688 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन मन कक्ष में अभी तक एक भी केस पोस्ट कोविड का नहीं आया है। वहीं, जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों के इलाज के लिए बना वार्ड खाली है।
वर्जन– कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में पोस्ट कोविड मरीज सामने आए थे। प्रतिदिन पांच से दस मरीजों की काउंसिलिंग की जा रही थी, लेकिन तीसरी लहर के आने के बाद भी बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हुए हैं लेकिन पोस्ट कोविड कोई मामला अभी तक नहीं आया है। –डॉ. आशीष, प्रभारी, मन कक्ष
