बरेली: ठगी की शिकार महिलाओं व युवतियों ने दर्ज कराए बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गरीब महिलाओं से लाखों की ठगी कर फरार हुई कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बारादरी पुलिस को पीड़ितों ने कंपनी से जुड़े कुछ साक्ष्य भी सौंपे हैं। वहीं पुलिस जालसाज कंपनी की सदस्यता लेने वाले अन्य पीड़ितों का भी पता लगा रही …

बरेली, अमृत विचार। गरीब महिलाओं से लाखों की ठगी कर फरार हुई कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बारादरी पुलिस को पीड़ितों ने कंपनी से जुड़े कुछ साक्ष्य भी सौंपे हैं। वहीं पुलिस जालसाज कंपनी की सदस्यता लेने वाले अन्य पीड़ितों का भी पता लगा रही है।

गरीब और बेरोजगार महिलाओं से 2500 रुपये की एडवांस धनराशि लेने के बाद लिफाफे बनाने का रोजगार व अच्छा महनतान देने का झांसा देने वाली कंपनी के खिलाफ बारादरी पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को जालसाजी का शिकार हुईं कुछ महिलाएं बारादरी थाने पहुंची। 2500 रुपये का भुगतान करने के बाद कंपनी की सदस्यता लेते समय कंपनी कर्मचारियों द्वारा ज्वाइनिंग लेटर व अन्य तरह के दस्तावेज भी दिए थे।

कुछ पीड़ितों ने गुरुवार को वह कागजात बारादरी पुलिस को सौंपे। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को पुलिस ने जिन पीड़ितों के नामों की सूची बनाई थी। उनके अलावा कंपनी की सदस्यता लेने वालों का पता लगा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस कंपनी द्वारा ठगी गई एक मुश्त रकम का अंदाजा नहीं लगा सकी है। गुरुवार को कुछ पीड़ितों ने थाने पहुंचकर अपने बयान भी पुलिस को दर्ज कराए हैं।

कंप्यूटर पर नहीं कागजों पर हो रहा था काम
कंपनी द्वारा जालसाजी का शिकार बनी एक युवती ने बताया कि उसने व उसकी दो बहनों ने भी कंपनी की सदस्यता ली थी। एक-दो बार वह कंपनी कार्यालय भी पहुंची थी। उसका कहना है कि कंपनी कार्यालय में कर्मचारियों के काम करने के लिए कंप्यूटर सिस्टम लगे थे। बावजूद कर्मचारी केवल रजिस्टरों पर ही सदस्यों व उनके द्वारा जमा की गई धनराशि और उन्हें दिए गए लिफाफों के ऑर्डरों का लेखा-जोखा लिख रहे थे। इसके बारे में पूछने पर कर्मचारियों ने टालमटोल कर बात को घुमा देते थे।

दूसरे दिन भी घटनास्थल पर तैनात रही पुलिस
कंपनी का शिकार बने लोगों को भले ही बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया हो। इसके बाद भी पुलिस लोगों के गुस्से से वाकिफ है। इसकी वजह से गुरुवार को हुए हंगामे के बाद भी शुक्रवार को कंपनी कार्यालय बिल्डिंग के बाहर बारादरी पुलिस तैनात रही। शुक्रवार को भी कंपनी के फर्जीवाड़े का शिकार हुए लोग लिफाफों की भरी पेटियां लेकर वहां आतीं दिखाई दीं।

संबंधित समाचार