UPTET Exam: 22 से 24 जनवरी तक परीक्षार्थियों को मिलेगी सरकारी बसों की मुफ्त सुविधा, जानें कैसे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी में शामिल होने वाले 21 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा 22 से 24 जनवरी रात 12 बजे तक मिलेगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी बस कंडक्टर को देकर निशुल्क सफर करने का मौका मिलेगा। शासन के बीते 23 दिसंबर के आदेश …

लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी में शामिल होने वाले 21 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा 22 से 24 जनवरी रात 12 बजे तक मिलेगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी बस कंडक्टर को देकर निशुल्क सफर करने का मौका मिलेगा। शासन के बीते 23 दिसंबर के आदेश के तहत परीक्षार्थियों को मुफ्त बस सेवा मुहैया कराई जाएगी।

बस यात्रा के लिए प्रदेशभर के रोडवेज अफसरों को दिशा निर्देश भेज दिया गया है। बस में यात्रा के दौरान कॉविड प्रोटोकॉल के नियमों के तहत जितनी सीटें होंगी उतने ही परीक्षार्थी सफर कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सिटी बसें भी चलेंगी।

ये खबर भी पढ़ें- UP Election 2022: मेगा प्रचार के लिए तैयार BJP, CM योगी ने लखनऊ से रवाना किए 403 डिजिटल रथ

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए कुल 12 लाख 91 हजार 629 और 8 लाख 73 हजार 553 अभ्यर्थी पंजीकृत है। लखनऊ में चारबाग और आलमबाग बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क से सभी तरह की जानकारी मिलेगी। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रोडवेज बसों पर टीईटी परीक्षार्थी 21 जनवरी की रात 12 बजे से 23 जनवरी की रात 12 बजे तक फ्री यात्रा कर सकेंगे। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र की अतिरिक्त फोटोकॉपी वाह अपना पहचान पत्र जरूर रखें।

ये खबर भी पढ़ें- भारत के पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन, एशियन गेम्‍स में देश को दिलाया था मेडल

ये खबर भी पढ़ेंं-UP Election 2022: मेगा प्रचार के लिए तैयार BJP, CM योगी ने लखनऊ से रवाना किए 403 डिजिटल रथ

संबंधित समाचार