फर्रुखाबाद: आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज थाना पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले में भाजपा प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी की गयी थी जिसमें अमृतपुर विधानसभा से भाजपा …

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज थाना पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले में भाजपा प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी की गयी थी जिसमें अमृतपुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशील शाक्य को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया था।

इस खुशी में देर रात उनके निर्वाचन क्षेत्र में मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज के नेतृत्व में 20-25 समर्थकों ने बैण्ड-बाजों के साथ आतिशबाजी छुड़ाई और एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर आदर्श आार संहिता एवं कोरोना नियमों का उल्लंघन किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुॅची पुलिस ने मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, आदेश राठौर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके 20-25 समर्थक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात भाजपा विधायक सुशील शाक्य थाने पहुॅचे और गिरफ्तार लोगों काे मुचलका भरा कर जमानत पर रिहा करा लिया।

झांसी पुलिस ने जांच में बरामद किए 18 लाख रुपए

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस जांच अभियान में लगी है और इसी क्रम में पुलिस ने एक कार से 18 लाख रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराये जाने के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरि मीणा की निर्देशन में गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: अखिलेश यादव ने जनता से किया वादा, कहा- सत्ता में लौटे तो 22 लाख नौजवानों को देंगे नौकरी

संबंधित समाचार