जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आंतकी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के किलबाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के किलबाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, उसी दौरान छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी । उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

ये भी पढ़े-

गाेवा में बना गजब का रिकॉर्ड, बीते पांच साल में 60 प्रतिशत विधायकों ने किया दलबदल

संबंधित समाचार