अमरोहा : बारिश और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज फिर बिगाड़ दिया। सर्द हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी, जिसके कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे। शुक्रवार की दोपहर को धूप भी निकली और हवा की रफ्तार भी कम हो गई थी, लेकिन शनिवार की सुबह से सर्द हवाओं के …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज फिर बिगाड़ दिया। सर्द हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी, जिसके कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे। शुक्रवार की दोपहर को धूप भी निकली और हवा की रफ्तार भी कम हो गई थी, लेकिन शनिवार की सुबह से सर्द हवाओं के साथ हो रही बूंदाबांदी से ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बहुत ही जरूरी काम से लोग बाहर निकले।

हाईवे पर वाहनों की आवागमन भी थम गई। ठंड का आलम यह रहा कि नगर के बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। नगर में जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। ठंड बढ़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गेहूं की फसल को तो फायदा है, लेकिन सरसों और आलू की फसल को नुकसान भी है।

 

 

संबंधित समाचार