बहराइच: तेंदुआ से बचाव के लिए डीएफओ ने ग्रामीणों को सुझाए टिप्स, कही ये बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। तेंदुआ से प्रभावित गांव शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी पहुंचे। उन्होंने हमले से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान हमले को लेकर ग्रामीण दहशत में दिखे। तेंतुआ के आतंक से प्रभावित हैं दर्जनों गांव के लोग… कतर्नियाघाट वन प्रभाग के रेंज मोतीपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव इस समय तेंदुए के आतंक से …

बहराइच। तेंदुआ से प्रभावित गांव शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी पहुंचे। उन्होंने हमले से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान हमले को लेकर ग्रामीण दहशत में दिखे।

तेंतुआ के आतंक से प्रभावित हैं दर्जनों गांव के लोग…

कतर्नियाघाट वन प्रभाग के रेंज मोतीपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव इस समय तेंदुए के आतंक से प्रभावित हैं। पांच दिन के अंदर तीन बच्चों को तेंदुआ निवाला बना चुका है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन की अगुवाई में वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेंद्र मौर्य तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारी पीएफ के जवानों ने गायघाट के मैगलपुरवा गांव पकड़िया दीवान नौसर गुमटिहा में जागरूकता अभियान चलाया तथा लोगों को जागरूकता सूचक पंपलेट बांटे तथा ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के बारे में बताया गया।

इसके साथ ही गांव वालों को गोला पटाखा वितरित किया गया। डीएफओ ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया गया है तथा छोटे बच्चों को बाहर ना निकालने के साथ ही सतर्क रहने को कहा गया है ।वन विभाग की टीम गांव में कांबिंग कर रही है ग्रामीणों से भी सहयोग के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को क्यों बनाया कप्तान? गैरी कर्स्टन ने किया खुलासा

UPTET Exam: 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा, बहराइच नगर के साथ इन जगहों पर बनाए गए सेंटर…

जिले के 15 विद्यालयों में रविवार को सुबह से टीईटी की परीक्षा होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कमरे में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही प्रवेश दिया जायेगा।

प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर चंद्रपाल ने बताया कि बहराइच नगर के किसान डिग्री कॉलेज.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/uptet-exam-examination-will-be-held-at-15-centers-centers-built-at-these-places-along-with-bahraich-city/

संबंधित समाचार