अयोध्या: ट्रक व बस में हुई भिड़ंत, एक की मौत, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के शंकरगढ़ बाजार में शहनवा चौराहे के पास एक ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मामूली रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। शनिवार …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के शंकरगढ़ बाजार में शहनवा चौराहे के पास एक ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मामूली रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

शनिवार की सुबह 7:45 पर पर शहनवा चौराहे के पास अनाज लदा ट्रक जो दर्शन नगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से एक प्राइवेट बस आ रही थी। इस बीच दोनों की आमने-सामने से साइड की टक्कर हो गई। बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 28 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव पुत्र रामबरन यादव निवासी आलापुर अंबेडकरनगर की मृत्यु हो गई है, जबकि 10 लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिनका दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया और छुट्टी दे दी गई।

बस और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गर्इं। घटनास्थल पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस व ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अयोध्या कोतवाल देवेंद्र पांडे ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-विशेषज्ञों का मानना, वायरस को नियंत्रित रखने की कड़ी रणनीति से चीन का महामारी से बाहर निकलना हो सकता है कठिन

संबंधित समाचार