हल्द्वानी: 60 लाख की हेरोइन और ढाई लाख की स्मैक के साथ मेरठ का तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नशे के सौदागार भी सक्रिय हो गए हैं। आज हल्द्वानी पुलिस ने 541 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नशे के सौदागार भी सक्रिय हो गए हैं। आज हल्द्वानी पुलिस ने 541 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने ब्लॉक तिराहे से भगवानपुर रोड को जाने वाले मार्ग पर तस्कर सोमदत्त निवासी सैनी नियान थाना फलावदा जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख और स्मैक की कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। इस मौके पर एसपी सिटी हरबंश सिंह और सीओ ऑपरेशन नितिन लोहनी मौजूद रहे।
