रायबरेली: तहसील गेट के सामने दो पक्षों में हुई मारपीट, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेलीः पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को बुरी तरह पीट दिया। तहसील गेट के सामने ही हुए बवाल के कारण लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। यही नहीं सूचना पर पूरे दल बल के साथ पुलिस भी पहुंच गयी लेकिन  मारपीट करने वाले फरार हो गये। वहीं मामले में पीड़ित ने …

रायबरेलीः पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को बुरी तरह पीट दिया। तहसील गेट के सामने ही हुए बवाल के कारण लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। यही नहीं सूचना पर पूरे दल बल के साथ पुलिस भी पहुंच गयी लेकिन  मारपीट करने वाले फरार हो गये। वहीं मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं एक को गिरफ्तार किया गया है।

तहसील गेट पर अचानक मारपीट से सकपका गए सभी

बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव निवासी रोहित सिंह पुत्र शिवबक्श सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि शुक्रवार को वह महराजगंज बाजार आया था पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सत्यम सिंह पुत्र सन्तशरण सिंह, अभिजीत सिंह व पंकज सिंह पुत्रगण राम सिंह ने उसे तहसील के अन्दर गेट के पास ही मारना शुरू कर दिया। वहीं आस-पास के राहगीर व अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गये।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, दो की तलाश जारी

इससे पहले कि मामला कोई समझ पाता और मौके पर पुलिस पहुंचती तीनों मौके से फरार हो गये। यही नहीं सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। वहीं शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज व जान से मार देने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर अभिजीत को गिरफ्तार भी कर लिया है।

कोतवाल एन के कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के मामले में आरोपी तीन नामजद में से एक अभिजीत पुलिस की गिरफ्त में है, अन्य दो नामजदों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढे़ं: निर्वाचन आयोग ने बरेली समेत तीन जनपदों के जिलाधिकारी बदले, दो पुलिस अधीक्षक, शहर के नए जिलाधिकारी बने शिवकांत द्विवेदी

संबंधित समाचार