वैक्सीन ने नहीं होने दिया कोरोना की लहर को खतरनाक : मुख्यमंत्री योगी
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश-दुनिया में सदी की सबसे खतरनाक महामारी कोरोना के सफल प्रबंधन में वैक्सीन के प्रभावी योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। इसकी वजह से ही देश और खासकर उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर हावी नहीं हो पायी। योगी ने शनिवार को …
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश-दुनिया में सदी की सबसे खतरनाक महामारी कोरोना के सफल प्रबंधन में वैक्सीन के प्रभावी योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। इसकी वजह से ही देश और खासकर उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर हावी नहीं हो पायी। योगी ने शनिवार को अलीगढ़ में पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में कोविड प्रबंधन का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कोरोना के प्रबंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जीवन के साथ जीविका को बचाने में मिली कामयाबी की सर्वत्र सराहना हो रही है।
उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के टीकाकरण अभियान को समय से शुरु कर इसे सफलतापूर्वक कामयाबी की ओर ले जाने के कारण ही देश को मानव संसाधन के नुकसान से बचाया जा सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर और अलीगढ़ में भी कोरोना की तीसरी लहर में जो सक्रिय मामले हैं, उनमें से एक प्रतिशत से भी कम मामलों में मरीजों को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी।
जो संक्रमित अस्पतालों में हैं भही, उनकी स्थिति बहुत गंभीर नहीं है।
योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव में सबसे बड़ी भूमिका वैक्सीन की है। पहली बार भारत में किसी महामारी पर स्वदेशी वैक्सीन बनाई गई, वह भी एक नहीं दो स्वदेशी वैक्सीन बनीं। उन्होंने इसका श्रेय मोदी को देते हुये कहा कि देश में कोविड वैक्सीन की 160 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश में 24.54 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने वैक्सीन को कोविड के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बताते हुए लोगों से अपील की कि जो लोग भी टीकाकरण से वंचित हैं, जल्द से जल्द टीका लगवा लें। जिन्होंने पहली डोज ले रखी है, वह दूसरी डोज ले लें। उन्होंने कहा कि कोरोना से भागने या डरने की नहीं बल्कि सतर्कता और सावधानी की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: कैराना में अमित शाह ने घर-घर जाकर किया जनसम्पर्क
