फतेहपुर: ईंट से कूंचकर अधेड़ को किया मरणासन्न, बाद में हुई मौत…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जाफरगंज थानाक्षेत्र के समसपुर गांव में बीती रात आये रिश्तेदारों ने अधेड़ पर ईंट से जानलेवा हमला कर मरणासन्न कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय कानपुर में घायल मुन्नीलाल की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो रिस्तेदारों ब्रजेश और दिनेश निवासी भरतपुर के खिलाफ हत्या का …

फतेहपुर। जाफरगंज थानाक्षेत्र के समसपुर गांव में बीती रात आये रिश्तेदारों ने अधेड़ पर ईंट से जानलेवा हमला कर मरणासन्न कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय कानपुर में घायल मुन्नीलाल की मौत हो गई।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो रिस्तेदारों ब्रजेश और दिनेश निवासी भरतपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारे योजनाबद्ध तरीके से पहले दिन में मुन्नी लाल को फतेहपुर ले गए थे। वहीं अंग्रेजी शराब पिलाई थी। इसके बाद रात में मुन्नीलाल के घर खाना खाते वक्त फिर शराब पीने व मुन्नीलाल को पिलाने की बात छेड़ दी। इससे मुन्नीलाल की पत्नी द्वारा विरोध किया गया।

ईंट से हमलाकर फरार हो गए हत्यारोपी

इसके बाद घर से बाहर बृजेश व दिनेश ने छोड़ने आए मुन्नीलाल को ईंटों से कूंचकर कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद हत्यारोपी घटनास्थल छोड़कर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहले मुन्नीलाल बिंदकी स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां इलाज के लिए उसे कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मुन्नीलाल की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: फतेहपुर: अयाह शाह विधानसभा सीट पर इस बार वर्तमान विधायक और राज्यसभा सांसद के बीच होगी जंग…

फतेहपुर: अयाह शाह विधानसभा सीट पर इस बार वर्तमान विधायक और राज्यसभा सांसद के बीच होगी जंग…

फतेहपुर। जिले की अयाह शाह विधानसभा सीट से भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यहां वर्तमान विधायक विकास गुप्ता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद के बीच जंग होना तय हो गया.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/fatehpur-ayah-shah-assembly-this-time-there-will-be-a-war-between-the-sitting-mla-and-rajya-sabha-mp/

संबंधित समाचार