लखनऊ: इस बार चुनाव के दौरान सफर में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, हुआ ये इंतजाम…
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। चुनावों में बसें भेजे जाने के बाद भी यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी का सामना नहीं करना होगा। परिवहन निगम उस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए तीन हजार अनुबंधित बस सेवाओं का संचालन करेगा। ये बसें …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। चुनावों में बसें भेजे जाने के बाद भी यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी का सामना नहीं करना होगा। परिवहन निगम उस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए तीन हजार अनुबंधित बस सेवाओं का संचालन करेगा। ये बसें उन रूटों पर चलाई जाएंगी, जिन रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम होगी। इससे यात्रियों को रोडवेज बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं होगा।
अनुबंधित बसों से यात्रियों को सफर में मिलेगा आराम
परिवहन निगम ने सभी डिपो को दिशा निर्देश भेजते हुए कहा है कि जिन रूटों से बसें हटाई जाएंगी, वहां पर अनुबंधित बसों को चलाने की व्यवस्था की जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार लखनऊ परिक्षेत्र में 500 से ज्यादा अनुबंधित बसें हैं। प्रदेश भर में इनकी संख्या तीन हजार के करीब है। इन बसों के माध्यम से यात्रियों को सफर की सुविधा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव-2022: यहां रिश्तों के मकड़जाल को तोड़कर चुनाव लड़ने का है जुनून, जानें…
यूपी चुनाव-2022: यहां रिश्तों के मकड़जाल को तोड़कर चुनाव लड़ने का है जुनून, जानें…
यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। गांव-गली मोहल्ले से होते हुए ये सियासती तकरार अब घरों की दहलीज तक पहुंच गई हैं।
राजनीतिक दलों ने अभी विधानसभा की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों का खुलासा तक नहीं किया है, जबकि उससे पहले ही पुत्री पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो कही पत्नी की बजाय पति अपने लिए टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। विधानसभा पहुंचने की चाहत में कई स्थानों पर तो कुर्सी के लिए रिश्ते भी दांव पर… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें; https://amritvichar.com/up-elections-2022-here-is-the-passion-to-fight-elections-by-breaking-the-web-of-relationships-know/
