लखनऊ: कोहरे से बिहार रूट की कई ट्रेनें लेट, ठिठुरते नजर आए यात्री…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनों की समय सारणी पटरी से उतर गई है। कोहरे के चलते शनिवार को लखनऊ से गुजरने वाली करीब 15 ट्रेनें प्रभावित हुई। सबसे अधिक बिहार रूट की ट्रेनें तीन घंटे की देरी से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्री चारबाग और लखनऊ जंक्शन प्लेटफार्म पर …

लखनऊ। ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनों की समय सारणी पटरी से उतर गई है। कोहरे के चलते शनिवार को लखनऊ से गुजरने वाली करीब 15 ट्रेनें प्रभावित हुई। सबसे अधिक बिहार रूट की ट्रेनें तीन घंटे की देरी से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्री चारबाग और लखनऊ जंक्शन प्लेटफार्म पर ठंड से ठिठुरते नजर आए। ट्रेनों की जानकारी और लोकेशन लेने के लिए यात्री बार-बार पूछताछ काउंटर पर चक्कर लगाते दिखे। दिल्ली, मुंबई और पंजाब से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हुई।

ये ट्रेनें हुई लेट

कोट-पटना साढ़े तीन घंटा, मोतिहारी एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखधाम सवा दो घंटे, नौचंदी सवा घंटे, प्रतापगढ़ सुपरफास्ट सवा दो घंटे, शताब्दी सवा घंटे, अमृतसर-बिहार एक घंटा, बेगमपुरा एक घंटा, लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक घंटा, कुंभ एक्सप्रेस सवा दो घंटे, लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे, योगनगरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे के अलावा गोरखपुर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, गोवाहाटी-अमृतसर एक्सप्रेस सवा घंटे, पनवेल-गोरखपुर एक घंटा, सहारसा गरीब रथ आधा घंटा।

लखनऊ: इस बार चुनाव के दौरान सफर में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, हुआ ये इंतजाम…

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। चुनावों में बसें भेजे जाने के बाद भी यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी का सामना नहीं करना होगा। परिवहन निगम उस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए तीन हजार अनुबंधित बस सेवाओं का संचालन करेगा। ये बसें उन रूटों पर चलाई जाएंगी, जिन रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम होगी। इससे यात्रियों को रोडवेज बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं…. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-this-time-there-will-be-no-problem-for-the-passengers-in-the-journey-during-the-elections-so-many-buses-are-being-arranged/

संबंधित समाचार