बरेली: 55 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा आज, तैयारियां चाक चौबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को नकल विहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को प्रथम पाली में 55 केंद्रों पर 25747 तो दूसरी पाली में 39 केंद्रों पर 17630 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्न पत्र के बंडल खोले जाएंगे। केंद्रों पर पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को नकल विहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को प्रथम पाली में 55 केंद्रों पर 25747 तो दूसरी पाली में 39 केंद्रों पर 17630 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्न पत्र के बंडल खोले जाएंगे।

केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। परीक्षा के बाद सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग नियामिक प्राधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थाकों को सौंपी गई है।
पूर्व में हुई पेपर लीक की घटना के बाद से प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है। इस बार जिला विद्यालय निरीक्षक की मौजूदगी में जीआईसी में बने कोषागार में प्रश्नपत्रों को रखा गया है। इसके लिए सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है।

डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रश्न पत्रों को पुलिस बल के साथ केंद्रों तक पहुंचाएंगे। इसके बाद केंद्रों पर पर्यवेक्षक सीसीटीवी कैमरा के सामने बंडल खोलेंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए कक्षाओं में सेनेटाइजेशन के बाद परीक्षार्थी बैठेंगे।

परीक्षा में अंगूठी, चेन, घड़ी और मोबाइल लाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। सहूलियत के लिए परीक्षा कक्ष की दिवारों पर समय देखने के लिए घड़ी टंगवा दी गई है। परीक्षा केंद्र के आसपास की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से कड़े निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रों पर सीसीटीवी व अन्य संसाधन दुरुस्त होने के नियामिक प्राधिकारी कार्यालय ने सभी से प्रमाण पत्र ले लिए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी, जो 12:30 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 बजे प्रांरभ होगी, जो सायं पांच बजे तक चलेगी। फिलहाल, प्रशासन व विभाग ने तैयारियां चाक चौबंद कर ली हैं।

यह भी देखें-

बरेली: छात्र संख्या में अनियमितता पर आठ स्कूलों को नोटिस

संबंधित समाचार