बरेली: 500 युवाओं को रोजगार देने की योजना तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में नौकरी न मिलने से परेशान युवाओं को अब अपने शहर में ही रोजगार मिलेगा। रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 500 युवाओं को रोजगार एवं उद्यमी के रूप में तैयार करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय फाउंडेशन ऑफ इनोवेशन एंड डेवलपमेंट, आईआईएम काशीपुर, पंतनगर विश्वविद्यालय समेत तमाम कंपनी …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में नौकरी न मिलने से परेशान युवाओं को अब अपने शहर में ही रोजगार मिलेगा। रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 500 युवाओं को रोजगार एवं उद्यमी के रूप में तैयार करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय फाउंडेशन ऑफ इनोवेशन एंड डेवलपमेंट, आईआईएम काशीपुर, पंतनगर विश्वविद्यालय समेत तमाम कंपनी सहयोगी के रूप में कार्य करेंगी।

परसाखेड़ा स्थित एक कंपनी की यूनिट में ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक छात्रों को मेरिट के आधार पर चुना जाएगा। उन्हें प्रति वर्ष दो लाख चालीस हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल समेत तमाम क्षेत्रों के कोर्स के युवाओं को क्षमता के अनुसार निखारा जाएगा ताकि बेहतर कर्मचारी तैयार किए जा सकें।

आरएमए के अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा ने अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए प्रदान किए जाने वाले संसाधन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उद्योग में स्किल्ड मैनपॉवर मिलना एक चुनौती बन गया है। इस प्रयास से यह राह आसान होगी। इस अवसर पर आरएमए के उपाध्यक्ष डॉ विनय खंडेलवाल, सचिव कदीर, बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल,राजकुमार अग्रवाल, दिनेश गोयल, संदीप तिवारी, शिरीष मल्होत्रा, अंकित अग्रवाल, समेत तमाम इंडस्ट्री के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-

बरेली: 55 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा आज, तैयारियां चाक चौबंद

संबंधित समाचार