बरेली: ठंड में बारिश में भीगते रहे परीक्षार्थी, केंद्रों में समय से पहले नहीं दिया गया प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। टीईटी पात्रता परीक्षा देने आए दूर दराज के परीक्षार्थियों को बारिश की वजह से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई केंद्रों पर साढ़े 9 बजे ही प्रवेश पर रोक लग दिया गया। इसके बाद परीक्षा से चंद मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी चीखते और चिल्लाते रहे। वहीं, बरेली इंटर कॉलेज …
बरेली, अमृत विचार। टीईटी पात्रता परीक्षा देने आए दूर दराज के परीक्षार्थियों को बारिश की वजह से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई केंद्रों पर साढ़े 9 बजे ही प्रवेश पर रोक लग दिया गया। इसके बाद परीक्षा से चंद मिनट पहले केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी चीखते और चिल्लाते रहे। वहीं, बरेली इंटर कॉलेज पर बारिश के कारण परीक्षा में विलंब से पहुंचे अभ्यार्थियों के लिए कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया। जिसके चलते छात्रों ने हंगामा किया।
केंद्रों पर समय से पहले पहुंचे छात्र बारिश में भीगते रहे और वहां खड़े कर्मचारियों से भीतर जाने की दुहाई मांगते रहे। लेकिन 10 बजे तक उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया। बारिश और भयंकर ठंड में परीक्षा देने आए परीक्षार्थी बार-बार यह बताते रहे की उनका अंतिम मौका है, फिर वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
रविवार को सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर सैकड़ों परीक्षार्थी बारिश में भीग कर एक मौका दिए जाने की मांग करते रहे। सभी केंद्रों पर कामोबेस यही स्थिति रही।
ये भी पढ़े-
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार केस दर्ज, 525 मरीजों की मौत
