एनडीआरएफ का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, जांच में जुटी टेक्निकल टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार देर रात संभावित हैकिंग हमले का शिकार बना। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं और हैंडल को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। एनडीआरएफ के ट्विटर हैंडल से कुछ संदेश पोस्ट …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार देर रात संभावित हैकिंग हमले का शिकार बना। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं और हैंडल को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।

एनडीआरएफ के ट्विटर हैंडल से कुछ संदेश पोस्ट किए गए थे और उसमें पहले से ही जारी संदेश दिख नहीं रखे थे, लेकिन आधिकारिक ‘डिस्प्ले’ तस्वीर और संघीय बल संबंधी जानकारी दिखाई दे रही थी। प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए एक संघीय आकस्मिक बल के रूप में एनडीआरएफ का 2006 में गठन किया गया था और उसने 19 जनवरी को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया था।

ये भी पढ़े-

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार केस दर्ज, 525 मरीजों की मौत

संबंधित समाचार