बोनी कपूर ने शबाना के साथ शम्मी के गाने पर किया डांस तो बेटी जान्हवी के यूं आए कमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ शम्मी कपूर के एक सुपरहिट गाने पर डांस किया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बोनी कपूर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। बोनी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ शम्मी कपूर के एक सुपरहिट गाने पर डांस किया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बोनी कपूर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। बोनी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शबाना आजमी के साथ शम्मी कपूर की सुपरहिट फिल्म जंगली के गाने मेरे यार शब्बा खैर पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो पर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने कमेंट किया है। जाह्नवी ने हार्ट इमोजी बना डांस की तारीफ की है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा, ‘शम्मी कपूर को मेरी श्रद्धांजलि। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और पार्टी में उन्हें 60/70 के सबसे करीबी क्लोन/ड्रेस्ड स्टार से सम्मानित किया गया और एक ट्रॉफी दी गई।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

बोनी कपूर के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने भी रिएक्ट किया है। जान्हवी ने ‘पापा!!’ कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाई है।

यह भी पढ़ें:-ICC Under-19 World Cup : बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पाकिस्तान ने पपुआ न्यू गिनी को हराया

संबंधित समाचार