मुरादाबाद : आचार संहिता उल्लंघन में फंसे कुंदरकी के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क, जुलूस-रैली निकालने पर 125 के खिलाफ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आदर्श आचार संहिता की अनदेखी करते हुए गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकालना सपा प्रत्याशी को महंगा पड़ गया। मैनाठेर पुलिस ने कुंदरकी से सपा प्रत्याशी जियाउलरहमान बर्क और उनके 125 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनके अलावा आठ को नामजद भी किया गया है। कोरोना की तीसरी लहर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आदर्श आचार संहिता की अनदेखी करते हुए गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकालना सपा प्रत्याशी को महंगा पड़ गया। मैनाठेर पुलिस ने कुंदरकी से सपा प्रत्याशी जियाउलरहमान बर्क और उनके 125 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनके अलावा आठ को नामजद भी किया गया है।

कोरोना की तीसरी लहर के बीच हो रहे विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग और शासन-प्रशासन ने इस बार तमाम प्रतिबंध लगाए हैं। किसी भी प्रकार की रैली, जनसभा व जुलूस आदि प्रतिबंधित है। कोविड गाइडलाइन का पालन करने का सख्त निर्देश है। इसके बावजूद शुक्रवार रात मैनाठेर थाना क्षेत्र में कुन्दरकी विस सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जियाउलरहमान बर्क का गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकाला गया। रात 10:15 बजे कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए सपा प्रत्याशी जिलाउल रहमान बर्क, संभल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां आदि 10-15 गाड़ियों के काफिले के साथ बिना अनुमति के गांव महमूदपुर माफी में जुलूस निकाल रहे थे।

इस दौरान गाड़ियों के हूटर और सायरन भी बजाए जा रहे थे। मैनाठेर के एसआई प्रमोद सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माने और नारेबाजी करते हुए संभल की ओर चले गए। प्रत्याशी के इस कृत्य से जहां नियमों का उल्लंघन हुआ, वहीं कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया। मैनाठेर के प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 188, 269 व 170 और महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इन्हें बनाया गया है आरोपी
कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी जियालउल रहमान बर्क, संभल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, गांव महमूदपुर माफी निवासी मुकीम सैफी, शमीम अख्तर, रफत, नईम, शाहनवाज व साजिद को नामजद किया गया है। जुलूस में शामिल 125 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस फोटो और वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी है।

संबंधित समाचार