अयोध्या: छह फुट लंबे अजगर को पकड़ने में वन कर्मियों के छूटे पसीने
पूराबाजार/अयोध्या। क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह छह फुट लम्बे अजगर को पकड़ने में वन विभाग कर्मियों के पसीने छूट गए। अजगर घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग कर्मियों के काबू में आ सका। अजगर निकलने के चलते गांव में हडकंप मचा रहा। विकास खंड पूराबाजार क्षेत्र के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का …
पूराबाजार/अयोध्या। क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह छह फुट लम्बे अजगर को पकड़ने में वन विभाग कर्मियों के पसीने छूट गए। अजगर घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग कर्मियों के काबू में आ सका। अजगर निकलने के चलते गांव में हडकंप मचा रहा।
विकास खंड पूराबाजार क्षेत्र के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में रविवार सुबह एक अजगर निकल आया। पहले ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाद में पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
पुलिस व वन बिभाग की टीम घंटों मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ सके। मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा गांव के पास एक ट्यूबवेल पर करीब 6 फुट का अजगर देखा गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान अनूप वर्मा ने सूचना पुलिस व वन विभाग को दिया सूचना पर पहुंची।
पुलिस व वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर ले गई तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा रमापति ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ने के लिये भेज दिया गया है।
