उपजा अयोध्या चुनाव: नाथ बख्श सिंह अध्यक्ष, मनोज पाण्डेय चुने गए महामंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन अयोध्या इकाई का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ, सिविल लाइंस स्थिति प्रेस क्लब में सम्पन्न चुनाव में जिला अध्यक्ष नाथ बख्श सिंह, महामंत्री मनोज पाण्डेय को उपस्थित पत्रकारों की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया । इस अवसर पर सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष पदों पर नितिन श्रीवास्तव, …

अयोध्या। उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन अयोध्या इकाई का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ, सिविल लाइंस स्थिति प्रेस क्लब में सम्पन्न चुनाव में जिला अध्यक्ष नाथ बख्श सिंह, महामंत्री मनोज पाण्डेय को उपस्थित पत्रकारों की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया । इस अवसर पर सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

उपाध्यक्ष पदों पर नितिन श्रीवास्तव, प्रशांत शुक्ल, प्रदीप पाठक व राजेश मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री बीकापुर कमलेश गुप्ता, सदर से शक्ति सिंह नानक चंद, गोसाईगंज से अजय त्रिपाठी जिला संयुक्त मंत्री नरेंद्र देव पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य में जेपी तिवारी, त्रिजुग नारायण तिवारी, सुदीप त्रिपाठी, त्रिलोकीनाथ द्विवेदी, प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह, मधुकर पाण्डेय, जय प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रवि प्रकाश पाठक, बी एन दास चुने गए।

अयोध्या: छह फुट लंबे अजगर को पकड़ने में वन कर्मियों के छूटे पसीने

पूराबाजार/अयोध्या। क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह छह फुट लम्बे अजगर को पकड़ने में वन विभाग कर्मियों के पसीने छूट गए। अजगर घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग कर्मियों के काबू में आ सका। अजगर निकलने के चलते गांव में हडकंप मचा रहा।
विकास खंड पूराबाजार क्षेत्र के मोहतसिमपुर मजरे साधो पांडेय का पुरवा में रविवार सुबह एक अजगर निकल आया। पहले ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाद में पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। पुलिस व वन बिभाग की टीम घंटों मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ सके।

यह भी पढ़ें:-ICC Men’s T20I Cricketer of The Year: मोहम्मद रिजवान बने साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर, 2021 में 73.66 की औसत से बनाए रन

 

संबंधित समाचार