अयोध्या: प्रधान जी सम्मान चाहिए? तो फिर कराइये अधिक से अधिक टीकाकरण
अयोध्या। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से प्रधानों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के तहत अधिक से अधिक टीकाकरण कराने वाले प्रधानों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर …
अयोध्या। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से प्रधानों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के तहत अधिक से अधिक टीकाकरण कराने वाले प्रधानों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित करने को कहा गया है। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को सर्कुलर भी जारी किया गया है।
गौरतलब हो कि कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर जनपद के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर टीका का कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में शत-प्रतिशत टीकाकरण वाले ग्राम प्रधानों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक टीके से छूटे हुए व्यक्तियों और टीकाकरण के द्वितीय डोज के लिए निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद द्वितीय डोज का टीकाकरण कराने में ग्राम पंचायतों के प्रधान भी व्यापक सहभाग कर रहे हैं। उनके द्वारा भी ग्राम पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद में कई ग्राम पंचायतों के प्रधान द्वारा निरन्तर प्रयास कर अपनी ग्राम पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करा दिया गया है।
इस प्रकार अपनी ग्राम पंचायत में कोविड-19 के सम्भावित संक्रमण को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन किया गया है। अब शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि यह आवश्यक है कि ऐसी ग्राम पंचायतों के प्रधान को प्रशासन द्वारा चिन्हित करते हुए सम्मानित किया जाए। जिससे अन्य ग्राम पंचायत के प्रधान भी प्रेरणा लेते हुए अपनी ग्राम पंचायत में नेतृत्व कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में रुचि लें।
शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान द्वारा इसकी सूचना अपने विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पं) को प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रारूप पर 24 जनवरी तक उपलब्ध कराया जायेगा। इन निर्देशों के तहत सहायक विकास अधिकारी (पं) द्वारा प्रधान के आवेदन की पुष्टि प्रभारी चिकित्साधिकारी से करायी जायेगी। सत्यापन में सही पायी गयी ग्राम पंचायतों की सूचना जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी। इसके बाद अधिक से अधिक टीकाकरण करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-दिशा पाटनी ने ‘ये काली काली आंखें’ पर किया बेहद जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस ने दिया ये रियक्शन
