गाजियाबाद में सीएम योगी ने किया पार्टी का प्रचार, विपक्ष को इन मुद्दों पर घेरा…
लखनऊ। यूपी चुनाव जैसे ही डिक्लेयर हुआ है विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव में खम ठोंक रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीजेपी के लिए प्रचार किया। सीएम योगी ने गाजियाबाद के मोहन नगर में घर घर जाकर प्रचार किया। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी के कद्दावर नेता मौजूद …
लखनऊ। यूपी चुनाव जैसे ही डिक्लेयर हुआ है विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव में खम ठोंक रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीजेपी के लिए प्रचार किया। सीएम योगी ने गाजियाबाद के मोहन नगर में घर घर जाकर प्रचार किया। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी के कद्दावर नेता मौजूद रहे। गाजियाबाद से बीजेपी सांसद वीके सिंह भी उनके साथ नजर आए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने विभिन्न राजनीतिक दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव से पहले प्रदेश में ढंग से बिजली नहीं आती थी। यहीं नहीं हर जिले में काफी घंटों की बिजली कटौती होती थी। जो लोग 2017 तक बिजली नहीं दे पाते थे वो आज 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भैया जब बिजली ही नहीं आएगी तो मुफ्त बिजली किसको दोगे।
जब देश पर कोरोना ने कहर ढाया तब सभी दल थे गायब: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब कोरोना के रूप में देश पर सबसे बड़ी आपदा आई तब कांग्रेस, सपा, बसपा जैसी सारी पार्टियां गायब थीं। उस समय ये लोग क्या कर रहे थे। उस समय केवल जनता और केंद्र और राज्य सरकार व बीजेपी कार्यकर्ता जनसेवा करके सभी की जान बचा रहे थे।
बुंदेलखंड में पानी की समस्या को भी बीजेपी ने किया दूर
ये लोग जब उस संकट काल में जनता के नहीं हुए तो क्या गारंटी है कि ये लोग आगे जनता का साथ देंगे। ऐसे लोगों का चुनाव जनता कैसे कर सकती है। सीएम ने कहा कि इससे पहले जब भी बुंदेलखंड का नाम आता था तो सबसे पहले सूखे और पानी की समस्या याद आती थी। यहां पर पानी ट्रेनों के द्वारा पहुंचाया जाता था। लेकिन जब बीजेपी सरकार आई तो जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाया गया। इसके साथ ही सीएम योगी ने कैराना में पलायन समेत कई मुद्दों पर पूर्व सीएम अखिलेश को घेरा और उनसे तमाम प्रश्न पूछे।
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से ही एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट बनने जा रहा है। हमने हज हाउस की जगह मानसरोवर भवन बनाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें: नासा ने शेयर किया सोलर फ्लेयर्स का अद्भुत नजारा, सूर्य की सतह से निकलती दिखी तेज रोशनी
