अयोध्या: पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय तारादेवी की मनाई गई पुण्यतिथि…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज नगर पंचायत की तीन बार चेयरमैन रही स्वर्गीय तारादेवी जायसवाल की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। सुबह शांति हवन के बाद उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अनिल कुमार गुप्ता ने उनके साथ बिताये क्षणों को याद करते हुए कहा पूर्व चेयरमैन के अंदर निर्णय लेने की अभूतपूर्व क्षमता थी। सभासद रामकुमार …

अयोध्या। गोसाईगंज नगर पंचायत की तीन बार चेयरमैन रही स्वर्गीय तारादेवी जायसवाल की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। सुबह शांति हवन के बाद उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अनिल कुमार गुप्ता ने उनके साथ बिताये क्षणों को याद करते हुए कहा पूर्व चेयरमैन के अंदर निर्णय लेने की अभूतपूर्व क्षमता थी। सभासद रामकुमार सोनी ने कहा पूर्व चेयरमैन हमेशा अपने साथ सबको लेकर चलने में विश्वास रखती थी।

तीन बार चुनाव जीतीं पूर्व चेयरमैन

उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे अनवरत तीन बार चुनाव जीतीं। उनके सपनों को उनकी पुत्र वधू डा विजयलक्ष्मी व पुत्र शेखर जायसवाल पूरा करने में लगे हैं। मालूम हो कि उनके पति सुभाष जायसवाल भी नगर पंचायत के अध्यक्ष थे, जिनकी हत्या कर दी गई थी। श्रद्धांजलि सभा में ओमप्रकाश सोनी, ध्रुव गुप्ता, बंशीधर गुप्ता, बजरंग चौरसिया, कुलदीप तिवारी,  जनार्दन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

अयोध्या: जिले में शीतलहर का कहर जारी, ठंड और बारिश से कांपे लोग….

जिले में बला की शीतलहरी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। रविवार को भी यहां बादल बरसे तो ठिठुरन और गलन बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो अभी 31 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली लेकिन लोग अब सर्दी से राहत की दुआएं जरूर मांग रहे हैं।

रविवार दोपहर बाद फिर मौसम ने तीखे तेवर अख्तियार कर लिए हैं। सर्द हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूट रहीं हैं। सर्दी के मिजाज में नर्मी नहीं आ रही है। सप्ताह भर से बरकरार सर्दी के तेवर रोज तीखे हो रहे हैं। शनिवार को हुई बारिश के बाद ठिठुरन में जबरदस्त इजाफा हो गया है। सर्दी.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें; https://amritvichar.com/ayodhya-cold-wave-continues-in-the-district-people-shivering-due-to-cold-and-rain/

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा