यूपी चुनाव-2022: बसपा सुप्रीमो मायावती का सीएम योगी पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कही ये बात…
लखनऊ। यूपी चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, विभिन्न पार्टियों का एक-दूसरे पर प्रहार करने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में बसपा प्रमुख और पूर्व सीएम मायावती भी कूद पड़ी है। मायावती ने मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि शायद पश्चिमी …
लखनऊ। यूपी चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, विभिन्न पार्टियों का एक-दूसरे पर प्रहार करने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में बसपा प्रमुख और पूर्व सीएम मायावती भी कूद पड़ी है। मायावती ने मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि शायद पश्चिमी यूपी की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी जी का बना मठ जहां वो अधिकांश निवास करते हैं, वो कोई बड़े बंगले से कम नहीं है, यदि इस बारे में भी यह बता देते तो बेहतर होता।
सीएम योगी को बीएसपी के कार्यों का भी उल्लेख करना चाहिये: मायावती
इसके अतिरिक्त मायावती ने एक और ट्वीट किया और कहा कि इसके साथ ही, ये भी बेहतर होता यदि यूपी के सीएम अपनी सरकार की तारीफ के साथ-साथ बीएसपी सरकार के जनहित से जुड़े कार्यों का भी कुछ उल्लेख कर देते, क्योंकि इन्हें मालूम होना चाहिए कि गरीबों को मकान व भूमिहीनों को जमीन देने के मामले में बीएसपी सरकार का रिकार्ड बेहतरीन रहा है।
हमारी सरकार में गरीबों को दिए गए डेढ़ लाख से अधिक पक्के मकान
मातावती ने इसके अतिरिक्त एक और ट्वीट किया और लिखा कि बीएसपी सरकार द्वारा मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत केवल दो चरण में ही डेढ़ लाख से अधिक पक्के मकान दिए गए और सर्वजन हिताय गरीब आवास मालिकाना हक योजना के तहत काफी परिवारों को लाभ मिला. लाखों भूमिहीन परिवारों को भी भूमि दी गई।
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा यूपी चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद विभिन्न पार्टियों ने अपना प्रचार करना शुरू कर दिया है। विभिन्न पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाकर जनता का वोट अपने पक्ष में करना चाहती हैं। यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: पद्मश्री शरीफ चचा की हालत गंभीर, एसडीएम ने पूछी कुशलक्षेम…
