लखीमपुर-खीरी: जिले में 219 पॉजिटिव मिले संक्रमितों की संख्या 2221 पहुंची
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार जारी है। रविवार को 219 पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में जहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2221 हो गई है। वहीं एक्टिव केस भी 1398 पहुंच गए हैं। इसके बाद भी कहीं पर भी कोरोना गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। डीएम महेंद्र बहादुर …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार जारी है। रविवार को 219 पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में जहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2221 हो गई है। वहीं एक्टिव केस भी 1398 पहुंच गए हैं। इसके बाद भी कहीं पर भी कोरोना गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे तक लैब से कुल 1363 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 163 पॉजिटिव व 1200 नेगेटिव है। इसके अलावा 27 एंटीजेन व अन्य लैब से 29 पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह रविवार को 219 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर जिले में काफी तेज है। लगातार दो सौ से अधिक केस प्रतिदिन मिल रहे हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 2221 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस भी 1398 हो गए हैं। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। कहीं पर भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। पुलिस व प्रशासन भी गाइडलाइन का पालन कराने के बजाय बड़े मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पल्ला झाड़ ले रहा है।
फैक्ट फाइल
कुल केस : 2221
रिकवरी : 818
एक्टिव केस : 1398
