लखीमपुर-खीरी: बूंदाबांदी से भीगते रहे लोग लुढ़का पारा सर्द हवाओं से गलन बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रविवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। इससे लोग भीगते रहे। पूरे दिन तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। बूंदाबांदी और बर्फीली हवाओं के चलने के कारण पारा लुढ़क गया। गलन और ठिठुरन बढ़ गई। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रविवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। इससे लोग भीगते रहे। पूरे दिन तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। बूंदाबांदी और बर्फीली हवाओं के चलने के कारण पारा लुढ़क गया। गलन और ठिठुरन बढ़ गई।

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। सुबह बादलों के होने के कारण कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे लोग कांपते रहे। गलन से भी कोई खास निजात नहीं मिली। सुबह दस बजे के बाद दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम काफी सर्द रहा। तराई में मौसम के लगातार बदल रहे मिजाज से लोग काफी परेशान हैं।

उन्हें कंपकपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन धूप नहीं निकली। शाम को भी बादल छाए रहे। बूंदाबांदी के कारण तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 09.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। इससे लोगों को गलन और ठिठुरन से निजात नहीं मिली।

संबंधित समाचार