बहराइच: आखिर पिंजरे में कैद हो ही गया तेंदुआ, इस तरह पकड़ा गया…
बहराइच। मोतीपुर रेंज में बीते 6 दिनों से बालकों को शिकार बना रहा तेंदुआ रविवार रात को आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर के गए हैं। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में कई दिनों से तेंदुआ घर निकट और खेत में जाने वाले लोगों …
बहराइच। मोतीपुर रेंज में बीते 6 दिनों से बालकों को शिकार बना रहा तेंदुआ रविवार रात को आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर के गए हैं।
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में कई दिनों से तेंदुआ घर निकट और खेत में जाने वाले लोगों का शिकार कर रहा था। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमतिहा गांव में दो दिन दो लोगों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका था। साथ ही तेंदुए का मूवमेंट भी गांव के नजदीक मिल रहा था।
वन विभाग ने जाल बिछाकर पकड़ा तेंदुआ
प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे के आसपास तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह से मेच्योर है। उसकी उम्र लगभग दो वर्ष के पास है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुआ को दूसरे क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
बहराइच: बिना परमीशन के पूर्व विधायक के यहां उमड़ी भीड़, मुकदमा दर्ज
बहराइच। पयागपुर में सपा के पूर्व विधायक के आवास पर बिना परमीशन के सैकड़ों की चुनावी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम के साथ पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने पूर्व विधायक समेत चार नामजद और 450 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई वाहनों का चालान भी किया है।
चुनाव आयोग की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए रैली और सभा पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। बहराइच जिले के पयागपुर में बस स्टॉप के निकट पूर्व सपा विधायक मुकेश श्रीवास्तव का आवास है। यहां पर शनिवार रात को सैकड़ों की संख्या में लोग अपने वाहनों से चुनावी कार्यक्रम में.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/bahraich-crowd-gathered-at-former-mla-without-permission-case-filed/
