बहराइच: बढ़ रहा कोरोना, 91 लोग हुए संक्रमित, ये रही वजह…
बहराइच। जिले में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। रविवार को 91 और नए संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 616 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 91 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया …
बहराइच। जिले में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। रविवार को 91 और नए संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 616 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 91 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। 73 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। इन्हें घर भेज दिया गया। निगरानी समितियों के अलावा चिकित्सकीय टीम निगरानी कर रही हैं। सभी को दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: रामपुर: 23 केंद्रों पर हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, 1385 गैरहाजिर
यूपी में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना
बता दें कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों के अतिरिक्त यूपी में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यूपी के विभिन्न जिलों में कोरोना के मामलों का प्रसार देखा जा रहा है।
राजधानी लखनऊ के अतिरिक्त विभिन्न जिलों में कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण ये है कि पिछली दो लहरो के बाद लोगों ने कोविड को इस बार नियति मान लिया है और लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। शासन-प्रशासन भी इस बार जनता पर सख्ती नहीं कर पा रहा है। ये ही कारण है कि यूपी में कोविड का प्रसार तेजी से हो रहा है।
ये भी पढ़ें: नैनीताल जिले में कोरोना के 200 मरीज मिले, पिथौरागढ़ में एक मरीज की मौत
ये भी पढ़ें: अमरोहा : भूसा लेने गई महिला पर खूंखार कुत्तों का हमला, मौके पर मौत
