मुख्यमंत्री योगी ने नेताजी और बालासाहेब को जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिवसेना के संस्थापाक बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने नेताजी के कार्यों के लिए उनको किया नमन मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक के साथ राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित सुभाष प्रतिमा पर …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिवसेना के संस्थापाक बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

मुख्यमंत्री ने नेताजी के कार्यों के लिए उनको किया नमन

मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक के साथ राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित सुभाष प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे अमर स्वाधीनता मंत्र के उद्घोषक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें याद किया। मुख्मंत्री ने कहा कि जनप्रिय राजनेता, प्रखर राष्ट्रवादी, शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंत पर विनम्र श्रद्धांजलि।

ये भी पढ़ें; लखनऊ: कांग्रेस ने किया बसपा प्रमुख पर पलटवार, मायावती के लिए कह दी बड़ी बात…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों महापुरुषों को किया याद

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भी ट्वीट कर नेताजी को नमन किया। उन्होंने लिखा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक, युवाओं को स्वाधीनता के लिए प्रोत्साहित करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। उनकी जयंती पर मनाए जाने वाले पराक्रम दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उप मुख्यमंत्री ने बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें भी नमन किया।

ये भी पढ़ें; हल्द्वानी: इंटरनेट की गड़बड़ी से बीच में छूट रही क्लास, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक परेशान

संबंधित समाचार